पहले आतंकवाद अब नशा सबसे बड़ी समस्या, इसका खात्मा करना बेहद जरूरी
डॉ रविश दत्ता
न्यूरो थेरापिस्ट
आर्ट ऑफ लिविंग के पैदल मार्च में शामिल लोगों नेे नशे के साथ-साथ आतंकवाद को भी चिंता का विषय करार दिया। आर्ट ऑफ लिविंग के नवांशहर प्रमुख मनोज कंडा ने कहा कि देश में पहले आतंकवाद बड़ी समस्या थी लेकिन अब नशा भी बड़ी समस्या बन गया है। हमें अपने बच्चों को इस बुराई से बचाने के लिए काम करना चाहिए। आर्ट ऑफ लिविंग की पद यात्रा दाना मंडी गेट से शुरू हुई और रेलवे रोड, नेहरू गेट, पुरानी कचहरी, चंडीगढ़ चौक से चंडीगढ़ रोड पर शहीद भगत सिंह को नमन करने के साथ संपन्न हुई। सभी ने हाथों में आतंकवाद और नशे के खिलाफ स्लोगन पकड़कर भारत माता की जय के नारे भी लगाए। संजीव दुग्गल ने कहा कि आतंकवाद सपूरी दुनिया के लिए एक खतरा है। रैली में स्वच्छता अभियान, ऑर्गेनिक फार्मिंग, जल संरक्षण आदि सामाजिक मुद्दों पर भी युवाओं ने लोगों को प्रेरित किया। बीएलएम गर्ल्स कॉलेज, आरके आर्य कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, नेहरू युवा केंद्र के विद्यार्थियों और गुरु श्रीराम दास सेवा सोसायटी के छात्राओं ने भी पद यात्रा में हिस्सा लिया। पद यात्रा में आर्य समाज के कार्यकारी प्रधान विनोद भारद्वाज, शिअद के जिला शहरी प्रधान शंकर दुग्गल, गुरचरण अरोड़ा, पूनम मानिक, गिरीश मैहन, पार्षद परम खालसा, पार्षद मक्खन ग्रेवाल, कर्ण दीवान, भारती आंगरा, डाॅ. प्रदीप अरोड़ा, अश्वनी बल्लगन, प्रो. मनीष मानिक, लक्की शर्मा, जोगिंदर पाल, कपिल किरपाल, राजन अरोड़ा, रजनी कंडा, गगनदीप कौर, सतनाम सहजल, पूनम सहजल, प्रदीप अरोड़ा, अश्विनी जोशी, दीपक जिंदल, डॉ. सूदन, डॉ. हरीश, विकास नारद, मनोज जगपाल, हतिंदर, प्रदीप भसीन, रोहित मिढा, अनिल सहगल, अरुण मुरगाई, कोमल अरोड़ा, परविंदर बत्रा, पूजा अरोड़ा, आस्था सिक्का, सुरुचि खन्ना, प्रवीन वर्मा, डॉ. रवीश दत्ता शामिल थे। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को शहर में दो बड़े आयोजन हुए। जिला पुलिस की ओर से एसटीएफ (पुलिस विंग, जोकि प्रदेश में नशे को रोकने के लिए काम कर रहा है) और आर्ट ऑफ लिविंग नवांशहर द्वारा जागरुकता रैलियां निकाली गईं। दोनों रैलियों में शामिल लोगों ने हाथों में नशे के खिलाफ स्लोगन वाली तख्तियां पकड़े नशे के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों को नशा रोकने के लिए खुलकर आगे आने का आह्वान किया गया।
जिला पुलिस की ओर से शहीद भगत सिंह नगर राइडर्स ग्रुप के सहयोग से चंडीगढ़ रोड पर लगे शहीद भगत सिंह के बुत से बाइक रैली निकाली गई जोकि शहर के बाजारों से होती हुई शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां तक पहुंची। रैली को एसपी (एच) हरीश दयामा और एसटीएफ लुधियाना के एसपी सुरिंदर पाल ने झंडी देकर रवाना किया। हरीश दयामा ने कहा कि नशा समाज में सबसे बड़ी समस्या है और इसे खत्म करने के लिए सरकार द्वारा डेपो वालंटियर के सहयोग से काफी अच्छा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को इस बुराई को रोकने में खुलकर आगे आना चाहिए। इस दौरान बाइकर्स ग्रुप के प्रमुख प्रवीण कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और नौजवानों को उनसे काफी ज्यादा प्रेरणा मिलती है। युवाओं को नशे के खिलाफ आवाज को बुलंद करनी चाहिए ताकि पंजाब की जवानी को बचाया जा सके।
राइडर्स ग्रुप के युवा और पुलिस कर्मचारी नवांशहर से बाइक रैली निकालते हुए खटकड़कलां पहुंचे और शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
Nawashahar News - नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को शहर में दो बड़े आयोजन हुए।
Reviewed by RAVISH DUTTA
on
March 24, 2019
Rating:

No comments: