![]() |
| खतना या महिला परिच्छेदन क्या है? महिला परिच्छेदन के विभिन्न प्रकार क्या हैं? |
खतना या महिला परिच्छेदन क्या है? महिला परिच्छेदन के विभिन्न प्रकार क्या हैं?
भगांकुर (Clitoris ): यह मटर के दाने की साइज का होता है और इस मे लगभग 8000 Sensory Nerve Endings (संवेदी तंत्रिका) होती है।
मूत्रमार्ग (Urethra ), योनि छिद्र (Vaginal Opening)
मुख्य भगोष्ठ और लघुभगोष्ठ (Major Labia & Minor Labia ) : इन्हे योनि का होठ भी कहते है।
- ये योनि को धुल कण, बाल, गर्द इत्यदि से बचाते है तथा भगांकुर और मूत्रमार्ग को भी सुरक्षा प्रदान करते है।
- लघुभगोष्ठ मूत्र को योनि में प्रवेश करने से बचाता है ताकि इन्फेक्शन न हो वहाँ।
खतना:
ऐसी प्रक्रियाएँ जिसमे गैर- चिकित्सा कारणों से महिला जननांगो के कुछ भाग को काट दिया जाता है या अन्य प्रकार का छेड़छाड़ किया जाता है ।
खतना के कुछ प्रकार होते है:
- इस प्रक्रिया में सिर्फ भगांकुर को महिला जननांग से काट कर अलग किया जाता है।
- इसमें भगांकुर और लघुभगोष्ठ दोनों को काटा जाता है।
- इसमें भगांकुर और लघुभगोष्ठ को काटकर मुख्य भगोष्ठ को, थोड़ी सी जगह छोड़ कर, सील दिया जाता है।
इन सब प्रक्रिया में सीधे बच्चियों के जननांगो पर चाकू/ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है तथा प्रक्रिया से पहले एनेस्थीसिया भी इस्तेमाल जाता।
क्यों किया जाता है ये सब ?
जो समुदाय ये सब करते है वे खतना को जायज ठहराने के निम्न तर्क देते है:
- भगांकुर और लेबिया लड़कियों में अनाव्यशक कामोत्तेजना बढाती है जिसके कारण लड़किया कम उम्र में शारीरिक सम्बन्ध बनाने की चाह रखने लगती है। वे खतना करने को “न रहेगी बांस न बजेगी बांसुरी” समझते है।
- पुराने समय में पुरुष युद्ध पर चले जाते थे या किसी का पति मर जाता था तो पत्नी पति के अनुपस्थिति में कामोत्तेजीत होकर किसी पराये पुरुष के साथ शारीरिक सम्बन्ध न बना ले इस लिए भी खतना कराया जाता था।
इन तर्कों को सुनकर ये समझना मुश्किल नहीं की ये बस औरतों को दबाने का एक तरीका था और है ।
ये बस उन बालिकाओं /औरतों/लड़कियों के लिए:
- असहनीय पीड़ा, टेटनस, बाँझपन का खतरा और बालिकाएं अकसर अत्यधिक पीड़ा के कारण शॉक सिथति में चली जाती है। कई बार उनकी मृत्यु भी हो जाती है।
खतना या महिला परिच्छेदन क्या है? महिला परिच्छेदन के विभिन्न प्रकार क्या हैं?
Reviewed by RAVISH DUTTA
on
June 27, 2019
Rating:
Reviewed by RAVISH DUTTA
on
June 27, 2019
Rating:


No comments: