About Me

banner image
banner image

रोज बचाएं 103 रुपए, LIC का चिल्ड्रन प्लान 20 साल बाद देगा 13 लाख

अगर आप अपने बच्‍चे के लि‍ए रोज 100 रुपए की सेवि‍ंग कर बड़ा फंड बनाना चाहते हैं तो LIC आपको यह मौका दे रही है। हम एलआईसी के 'न्‍यू चि‍ल्‍ड्रन्‍स मनी बैक प्‍लान 832' की बात कर रहे हैं। अगर आप एलआईसी की इस पॉलि‍सी को लेते हैं तो रोजाना सि‍र्फ 103 रुपए की सेवि‍ंग कर अपने बच्‍चे के लि‍ए 13 लाख रुपए से ज्‍यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। वहीं, इसकी खास बात यह है कि‍ 20 साल के इस प्‍लान में आपको मनी बैक का भी ऑप्‍शन मि‍लेगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस प्लान को कैसे लिया जा सकता है और इससे कि‍तना फायदा मि‍लेगा। 
क्‍या है नि‍यम  
न्यूनतम बीमा राशि : 1,00,000 रुपए 
अधिकतम बीमा राशि : कोई सीमा नहीं
प्रवेश न्यूनतम आयु : 0 वर्ष 
प्रवेश में अधिकतम आयु : 12 वर्ष 

मैच्‍योरि‍टी वर्ष  : 25 वर्ष 
एलआईसी के चीफ लाइफ इंश्‍योरेंस एडवाइजर सुरेंद्र मल्‍होत्रा ने बताया कि‍ अगर आपके बच्‍चे की उम्र 5 साल है और आप उसके लि‍ए यह प्‍लान लेते हैं तो आपको 20 साल बाद यानी जब आपका बच्‍चा 25 साल का होगा तब यह पॉलि‍सी मैच्‍योर होगी। ऐसे में अगर आप सम अस्‍योर्ड 7 लाख रुपए की पॉलि‍सी लेते हैं तो आपको मैच्‍योरि‍टी पर लगभग 13,37,000 रुपए मि‍लेंगे। 

पहले साल कि‍तना देना होगा प्रीमि‍यम  
 
वार्षि‍क : 38,667 रुपए 
अर्ध वार्षि‍क  : 19543 रुपए 
त्रैमासि‍क  : 9875 रुपए 
मंथली  :  3292 रुपए 
रोजाना  :  105 रुपए 
पहले साल के बाद घट जाता है टैक्‍स तो सस्‍ता हो जाता है प्रीमि‍यम 
 
वार्षि‍क : 37,835 रुपए 
अर्ध वार्षि‍क  : 19,122 रुपए 
त्रैमासि‍क  : 9,663 रुपए 
मंथली  :  3,221 रुपए 
रोजाना  :  103 रुपए  
कब-कब मि‍लेगा मनी बैक का फायदा 
 
18वें साल  : 1,40,000 रुपए 
20वें साल  : 1,40,000 रुपए 
22वें साल  : 1,40,000 रुपए 
मैच्‍योरि‍टी पर क्‍या मि‍लेगा 
 
बोनस : 5,88,000 रुपए 
फाइनल एडि‍शनल बोनस : 49,000 रुपए 
40% सम अस्‍योर्ड : 2,80,000 रुपए 
कुल रकम : 9,17,000 रुपए 
 
नोट : 4,20,000 रुपए आपको मनी बैक के जरि‍ए वापस मि‍ल चुके होंगे। ऐसे में आपको कुल 
13,37,000 रुपए मि‍लेंगे। 
रोज बचाएं 103 रुपए, LIC का चिल्ड्रन प्लान 20 साल बाद देगा 13 लाख रोज बचाएं 103 रुपए, LIC का चिल्ड्रन प्लान 20 साल बाद देगा 13 लाख Reviewed by RAVISH DUTTA on June 27, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.