About Me

banner image
banner image

LIVE INDvSL 3rd TEST: भारत का स्कोर 400 के पार, विराट-रोहित जमे

नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 451 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने डबल सेंचुरी मार दी है। वह फिलहाल 201 पर खेल रहे हैं। हित शर्मा (40) क्रीज पर हैं। मैच के पहले दिन स्टम्प्स तक भारत ने 4 विकेट पर 371 रन बना लिए थे।
कुछ ऐसा रहा टीम इंडिया का पहला दिन
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 78 रनों तक दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा 23-23 रन बनाकर आउट हुए। दिलरुवान परेरा ने धवन को आउट कर भारत को पहला झटका दिया था। उस समय भारत का स्कोर 42 रन ही था। इसके बाद लक्षन संदाकन ने पुजारा को आउट किया।

VIDEO: कोहली ने बनाए सबसे तेज 16000 रन, अमला समेत कई दिग्गज पीछे छूटे

INDvSL: परेरा ने बनाया दिलचस्प रिकॉर्ड, मुरलीधरन को पीछे छोड़ा

कप्तान विराट ने मुरली विजय के साथ मिलकर पारी को संभाला और मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इन दोनों के बीच 283 रनों की साझेदारी हुई। मुरली विजय भी संदाकन की गेंद पर आउट हुए इसके बाद उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे महज एक रन बनाकर आउट हुए। रहाणे का विकेट भी संदाकन के खाते में गया।
HOLIDAYS: कैप्टन कूल कर रहे हैं में 'कुछ तुफानी', शेयर की फोटो
बड़ा खुलासा: जब पांड्या को गिरफ्तार कराने के लिए पोलार्ड ने बुला ली थी पुलिस!
कुछ ऐसी होगी भारत की रणनीति
भारत पहली पारी में बड़ा से बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश करेगा। कप्तान विराट के खाते में एक और डबल सेंचुरी जुड़ सकती है। विराट ने नागपुर टेस्ट में भी डबल सेंचुरी जड़ी थी। विराट भारत की ओर से पांच डबल सेंचुरी जड़ चुके हैं अगर वो छठा दोहरा शतक बनाते हैं तो वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के साथ भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट डबल सेंचुरी जड़ने वाले क्रिकेटर हो जाएंगे।

LIVE INDvSL 3rd TEST: भारत का स्कोर 400 के पार, विराट-रोहित जमे LIVE INDvSL 3rd TEST: भारत का स्कोर 400 के पार, विराट-रोहित जमे Reviewed by RAVISH DUTTA on December 02, 2017 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.